फाजिल्का में बीडीपीओ दफ्तर पहुंचे विधायक नरेंद्रपाल सवना:कार्यालय से गायब मिले अधिकारी, रिपोर्ट बनाकर डायरेक्टर को भेजेंगे एडीसी

फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना द्वारा मिल रही शिकायतों के बाद आज अचानक बीडीपीओ दफ्तर का दौरा किया गया l जिस दौरान बीडीपीओ गैर हाजिर पाए गए l विधायक ने मौके पर एडीसी के साथ पहुंचकर एडीसी को बीडीपीओ के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए l लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी जानकारी देते हुए विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि उन्हें अक्सर ही शिकायतें मिल रही थी कि फाजिल्का के बीडीपीओ निर्मल सिंह अपने दफ्तर में मौजूद नहीं होते l जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है l आज उनके द्वारा मिल रही शिकायतों के बाद एडीसी को साथ लेकर फाजिल्का के बीडीपीओ दफ्तर की अचानक चेकिंग की गई l जिस दौरान बीडीपीओ निर्मल सिंह दफ्तर से गैर हाजिर पाए गए I विधायक ने संबंधित मंत्री से की बात उन्होंने बताया कि जब उन्हें फोन किया, तो उन्होंने कहा कि वह घर जा चुके हैं I विधायक ने कहा कि सरकारी दफ्तर में लोगों को ऐसी परेशानी नहीं होने दी जाएगी I जिसके चलते उनके द्वारा मौके पर एडीसी को बीडीपीओ के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर डायरेक्टर को भेजने के आदेश दिए गए है I विधायक ने कहा कि उन्होंने उनके संबंधित विभाग के मंत्री से भी बात हुई है और उक्त बीडीपीओ के खिलाफ बनती कार्यवाही की जाएगी I

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *