लुधियाना जिले के जगराओं के गांव सवद्दी कलां स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने केंद्र से जीभ के नीचे रखने वाली करीब 21 हजार गोलियां चुरा ली। इन गोलियों की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केंद्र पहुंचने पर बिखरा मिला सामान स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विश्वजीत कौर ने बताया कि चोर रात के समय केंद्र में घुसे। उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर गोलियां चुराईं। साथ ही पंखा, हीटर और चार्जर भी ले गए। सुबह जब वह केंद्र पहुंचीं, तो सामान बिखरा हुआ मिला। स्वास्थ्य केंद्र में दूसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले जनवरी में भी करीब 600 गोलियां चोरी हुई थी। मरीजों को परेशानी का सामना घटना से रोजाना दवाई लेने आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले चोर नशीली दवाओं के लिए घरों और दुकानों में चोरी करते थे, अब स्वास्थ्य केंद्र को निशाना बना रहे हैं। डॉक्टर विश्वजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


