किराना व्यवसायी के घर से 20 लाख की लूट:6 नकाबपोश बदमाश शटर तोड़कर दुकान में घुसे; परिवार को बनाया बंधक, पिटाई भी की

गिरिडीह में 6 नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार की रात लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना जमुआ थाना क्षेत्र की है। बदमाश शटर तोड़कर दुकान में घुसे और किराना व्यवसायी व उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। उनकी जमकर पिटाई की और फिर लूटपाट कर चलते बने। 8 लाख कैश समेत करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति की लूट हुई है। बदमाशों की पिटाई से किराना व्यवसायी का सिर भी फट गया। जेवरात भी लूटकर फरार हो गए जमुआ निवासी किराना व्यवसायी मनोज साव के घर पर यह वारदात हुई। मनोज साव के बेटे शुभम कुमार साव ने बताया कि करीब 30 मिनट तक लूटपाट करने के बाद अपराधी 8 लाख रुपए नकद और 12 लाख रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गए। दुकान का शटर तोड़ा और अंदर आ गए दुकान के पीछे ही मनोज साव का घर है। शुभम कुमार साव के अनुसार, रात करीब 2 बजे सबसे पहले बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर आ गए। दुकान से होते ही वो घर में पहुंचे और मां-पिता को बंधक बना लिया। दोनों की जमकर पिटाई भी की। इससे पिता के सिर पर तीन टांके लगे हैं। डीवीआर भी ले गए अपने साथ वहीं, लूटपाट करने के बाद बदमाश शुभम के कमरे में आए और डीवीआर के बारे में पूछा। इसके बाद बदमाश डीवीआर अपने साथ लेकर निकल गए। सभी बदमाश हथियार से लैस थे। चोरी की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच के लिए उनके घर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। —————————- ये भी खबर पढ़िए देवघर में दुकान में लूटपाट की कोशिश:75 वर्षीय दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, सदर अस्पताल में भर्ती देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के बघारा रायडीह गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रात करीब 3 बजे दुकान में लूटपाट की नीयत से बदमाशों ने 75 वर्षीय कुन्ना यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के समय कुन्ना यादव अपनी दुकान में सो रहे थे। हमले की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। घायल कुन्ना यादव को तत्काल देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *