पंजाब के अबोहर में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर से चलाया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीआईजी के आदेश पर अबोहर के सीड फार्म में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी और उसका बेटा जेल में बंद है। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशा तस्कर बोहड़ सिंह के मकान को ध्वस्त कर दिया। बोहड़ सिंह पर नशा तस्करी के 21 मामले दर्ज हैं। कार्रवाई से पहले परिवार की महिलाओं को बाहर निकाला गया। उनका जरूरी सामान भी सुरक्षित रखा गया। बाकी नशा तस्करों को भी चेतावनी एसएसपी ने बताया कि यह परिवार लंबे समय से चिट्टे का धंधा करता था। परिवार के लोग नशा बेचने के साथ खुद भी नशा करते थे। एसएसपी ने अन्य नशा तस्करों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि या तो नशा छोड़ें या शहर छोड़ दें। ऐसा नहीं करने पर उनके मकानों पर भी बुलडोजर चलेगा। सरपंच और पंचायत ने की सराहना गांव के सरपंच और पंचायत सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में युवा नशे के शिकार हैं। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्रों में युवाओं को भेजने की मांग की है।


