लुधियाना में धारदार हथियारों से व्यक्तियों पर हमला,VIDEO:पग कुत्ता चोरी की वीडियो वायरल करने के शक में पड़ोसियों से मारपीट,2 घायल

पंजाब के लुधियाना में पग कुत्ते चोरी होने की वीडियो वायरल करने के आरोप में कोटमंगल इलाके में धारदार हथियारों के साथ कुछ लोगों ने इलाके निवासियों पर धावा बोल दिया। हमले में 2 लोग घायल हुए है। मारपीट की वीडियो भी सामने आई है। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की पहचान राजबीर सिंह और कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। पग कुत्ता चोरी होने की वीडियो हुई थी वायरल जानकारी देते हुए राजबीर ने कहा कि वह कोट मंडल गली नंबर 8 में रहते है। राजबीर ने कहा कि वह गली में खड़े थे। इलाके के एक युवक ने किसी घर से पग कुत्ता चुरा लिया। कुत्ता चोरी करते समय की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद इलाके में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया था। उस युवक के पिता उनके पास आए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को बेवजह इस केस में फंसाया गया। राजबीर ने कहा कि उसने उनसे कहा कि इलाके के सभी लोग थाना में जाकर पुलिस को बयान देंगे कि जिस युवक को पकड़ा है वह बेकसूर है। अभी बातचीत चल रही थी कि पुलिस हिरासत में जो युवक पकड़ा है उसका छोटा भाई वहां आ गया। उसने उनसे कहा कि उसके भाई को उन लोगों ने जबरदस्ती फंसाया है। उन्हीं ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है। इसी बात को लेकर उसके साथ बहसबाजी हुई तो उक्त युवक ने धारदार हथियारों के साथ हमला कर दिया। युवक ने बाजू तोड़ दी और घर पर भी धारदार हथियारों से हमला किया। इस मामले में आज पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया है। मामले की जांच के बाद तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *