भिलाई में घर पर युवक ने लगाई फांसी:सांस चलने पर फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए परिजन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

भिलाई के वैशाली नगर थाना इलाके के कैंप-1 आरजू मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले ईशू सिंह (21) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ईशू ने खुदकुशी क्यों की, यह स्पष्ट नहीं है। वैशाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, ईशू घर में अपने पिता प्रदीप सिंह और बहन के साथ रहता था। मां की मौत हो चुकी है। पिता हमाली का काम करते हैं। ईशू शुक्रवार 7 मार्च को अपने घर पर कमरे में था। दोपहर 12.30 बजे घरवालों ने उसके कमरे में झांककर देखा तो वो फंदे पर लटका मिला। फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान मौत ईशू की बहन ने शोर मचाकर सभी को बुलाया। आसपास के लोगों ने जाकर देखा कि, उसकी नब्ज चल रही है। उन्होंने तुरंत उसे गमछे के फंदे से नीचे उतारा और बीएम शाह हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोपहर ढाई बजे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर वैशाली नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए देर रात लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया। यहां उसका पीएम किया जा रहा है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मारपीट के कई मामले है दर्ज ईशू ने नाबालिग रहते हुए कई मारपीट किए थे। वैशाली नगर थाने में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ समय से वो ट्रक में हेल्परी करने जा रहा था। नशे का आदी था। पुलिस का कहना है कि, नशे की हालत में ही उसने ऐसा किया होगा। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *