छत्तीसगढ़ के धमतरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महापौर ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की महापौर इन काउंसिल (एमआईसी) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम में कलेक्टर ने शार्क टैंक में अपनी प्रतिभा दिखाने वाली युवती के सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को आगे लाने, उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ कमजोर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। विंधवासिनी मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने मातृ शक्ति का वंदन किया और महिलाओं को देश-प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण महापौर रामू रोहरा ने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार अनेक कार्यक्रम चला रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के मातृ शक्ति को उनका हक दिलाने कई अभूतपूर्व निर्णय भी सरकारों ने लिए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं को अब 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। जिससे घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर महिलाएं अब कई दूसरे क्षेत्रों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। कहा कि सरकारें किसी भी दल की हो, आएंगी-जाएंगी, परन्तु मातृ शक्ति का सम्मान हमेशा होना चाहिए। युवा महिला उद्यमी का उदाहरण धमतरी नगर निगम को जोड़ते हुए कहा कि एमआईसी के गठन के समय भी नारी शक्ति को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शार्क टैंक में गई धमतरी की युवती से जोड़ते हुए। महिला शक्ति का उदाहरण देते हुए बताया कि जिले की एक युवा महिला उद्यमी ने देश के सबसे बड़े बिजनेस शो ’शार्क टैंक’’ में धमतरी का प्रतिनिधित्व किया है। महिला शक्ति की अनेक कहानियां हैं। एवरेस्ट फतह हो या आईआईटी, आईआईएम में पढ़ाई हो या बड़ी फैक्ट्रियां और कार्यालय-संस्थान चलाने की बात हो, महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहीं हैं।


