छत्तीसगढ़ महिला हॉकी टीम अपने पूल में शीर्ष पर

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा पंचकुला में 15वीं सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छग महिला हॉकी टीम अपने पूल के टॉप पर पहुंच गई है। टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने पूल के सभी टीमों को हरा दिया है। छग हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि छत्तीसगढ हॉकी ने अपना पहला मैच 1 मार्च को हॉकी हिमाचल के साथ खेला, जिसमें छग ने हिमाचल को 5-1 गोल से पराजित किया। दूसरा मैच चंडीगढ़ के साथ 1-1 गोल की बराबरी पर रहा। तीसरे मैच में छग की टीम ने दिल्ली को 2-1 गोल से पराजित करते हुए 7 अंक लेकर पूल में प्रथम रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *