यूपी ATS ने हिजबुल आतंकी को कश्मीर से पकड़ा:18 साल से तलाश थी, मुरादाबाद से फरार हुआ; POK में ट्रेनिंग ली थी

यूपी ATS ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी उल्फत हुसैन को कश्मीर से गिरफ्तार किया है। ATS और यूपी पुलिस को उल्फत की 18 साल से तलाश थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। ATS प्रवक्ता ने बताया- उल्फत मूल रूप से कश्मीर के पुंछ जिले का रहने वाला है। वह राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वह 2007 में मुरादाबाद से हुआ था। POK से उल्फत हुसैन ने ली है ट्रेनिंग
SSP ATS देवेश कुमार पांडेय ने बताया- हमें सूचना मिल रही थी कि उल्फत हुसैन आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। इसके बाद से सहारनपुर की ATS यूनिट उसे ट्रेस कर रही थी। उसकी लोकेशन जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिली। वहां ATS की टीम पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया- उल्फत हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन का सदस्य रह चुका है। उसने 1999 से 2000 तक पाक-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) में ट्रेनिंग हासिल की। 2001 में बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था, लेकिन पकड़ा गया
SSP ने बताया- ट्रेनिंग के बाद वह मुरादाबाद आया था। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था, लेकिन 9 जुलाई 2001 को मुरादाबाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। उसके पास से एके-47, एके-56, 2 पिस्टल (30 बोर), 12 हैंड ग्रेनेड, 39 टाइमर, 50 डेटोनेटर, 37 बैटरी, 29 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और 560 जिंदा कारतूस के साथ 8 मैगजीन बरामद की गई थीं। 2007 में उसे जमानत मिल गई थी। बाद में कोर्ट ने दोबारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था, लेकिन वह फरार हो गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। 3 दिन पहले उल्फत के खिलाफ जारी हुआ था स्थायी वारंट
ATS प्रवक्ता ने बताया कि उल्फत पर ATS और मुरादाबाद के थाना कठघर से संयुक्त रूप से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ था। 3 दिन पहले यानी 5 मार्च को मुरादाबाद के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-14 ने उल्फत को खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था l 2 दिन पहले कौशांबी से पकड़ा गया था बब्बर खालसा का आतंकी 2 दिन पहले कौशांबी से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकी गिरफ्तार हुआ था। उसकी पहचान लाजर मसीह के रूप में हुई था। DGP प्रशांत कुमार ने बताया था- लाजर महाकुंभ में किसी बड़ी घटना (ब्लास्ट) को अंजाम देने की फिराक में था। इसके बाद वह पुर्तगाल भागना चाहता था। उसे बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने हैंड ग्रेनेड मुहैया कराए थे। 4 दिन पहले हरियाणा से पकड़ा गया था आतंकी 4 दिन पहले, गुजरात ATS ने अब्दुल रहमान नाम के संदिग्ध आतंकी को फरीदाबाद (हरियाणा) से पकड़ा था। उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे। अब्दुल का घर अयोध्या के राम मंदिर से 36Km दूर मिल्कीपुर में है। वह राम मंदिर की रेकी भी कर चुका था। ATS को शक है कि वह राम मंदिर को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की साजिश रच रहा था। STF की पूछताछ में पता चला था कि आतंकी फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड लेने आया था। 23 दिसबंर को पीलीभीत में मारे गए थे 3 खालिस्तानी आतंकी इससे पहले, पीलीभीत और पंजाब पुलिस ने पिछले साल 23 दिसंबर को खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के तीन आतंकियों का एनकाउंटर किया था। आतंकियों ने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था। आतंकियों के पास से 2 एके-47 राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त गुरदासपुर निवासी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के रूप में हुई थी। खबर अपडेट की जा रही है…..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *