मालेरकोटला में अकाली दल ने कोर कमेटी बनाई:63 सदस्य किए शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचा किया मजबूत

शिरोमणि अकाली दल ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने मालेरकोटला विधानसभा क्षेत्र में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में एक 63 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया है। पार्टी महासचिव बीबा जाहिदा सुलेमान और जिलाध्यक्ष जत्थेदार तरलोचन सिंह ने इस कोर कमेटी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कमेटी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष जत्थेदार तरलोचन सिंह ने जानकारी दी कि वरिष्ठ अकाली नेता जत्थेदार गुरमेल सिंह कुठला को मालेरकोटला हलके का संरक्षक (सरपरस्त) नियुक्त किया गया है। यह 63 सदस्यीय कोर कमेटी पार्टी की चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर काम को संभालेगी। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार, कोर कमेटी में निम्नलिखित सदस्यों को शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *