वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम:भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और फल बांटकर मनाया जन्मदिन

सवाई माधोपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से वसुंधरा राजे सिंधिया का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसी के साथ ही वसुंधरा राजे सिंधिया के समर्थकों ने जिला अस्पताल में फल वितरित किए। जिला अस्पताल में किए फल वितरित भाजपा कार्यकर्ता सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि हर साल 8 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन सवाई माधोपुर में मनाया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी की ओर से वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन मनाया गया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले वसुंधरा राजे सिंधिया का केक काटा ।जिसके बाद एक दूसरे को के खिलाकर वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की मंगल कामना की। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीज को करीब 200 किलो फल वितरित किए। यहां वसुंधरा राजे सिंधिया के समर्थकों की ओर से मरीजों को केले और संतरा बांटे गए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भाया, नगर परिषद सवाई माधोपुर के पूर्व सभापति कमलेश जेलिया, पार्षद मनजीत सिंह, सुधांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *