झालावाड़ के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल की ओर से भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं ने बाबा नर्मदेश्वर का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महिला मंडल की सदस्यों ने गुलाब और विभिन्न फूलों से एक-दूसरे के साथ होली खेली। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण और भोले बाबा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने भजनों की धुन पर नृत्य किया। नृत्य करने वाली महिलाओं पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। भजन मंडली ने ‘होली खेले रघुवीरा अवध में’ और ‘कान्हा बरसे रंग’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मिताली नागदा, सीमा पंचोली, सोनू पांचाल, जयमाला तिवारी, रेखा टेलर, रानी, दीपिका सिंह और खुशबू सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन बाबा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


