झारखंड में 43.74 लाख वोटरों के नाम कट सकते हैं

झारखंड में 43 लाख 74 हजार 272 वोटरों के नाम मतदाता सूची से कट सकते हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण के अंतिम दिन बुधवार तक इन मतदाताओं ने इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किया। अब 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में इनके नाम एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट) सूची में शामिल रहेंगे। इसके बाद 5 अगस्त से ही दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। दावा-आपत्ति के दौरान संबंधित मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रख सकेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले चरण इन्यूमरेशन फेज का काम संपन्न हो गया। 5 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाना है। इसी दिन एएसडीडी सूची भी प्रकाशित की जाएगी। दोनों सूचियों को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सॉफ्ट कॉपी और सभी मतदान केंद्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 को हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। बोकारो में सबसे ज्यादा नाम कटेंगे विधानसभा वार हटाए जाने वाले नामों की सूची

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *