मोगा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बाइक रैली:नशे की बिक्री से युवा पीढ़ी बर्बाद, अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

पंजाब में नशे के खिलाफ युवा कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ा है। मोगा में यूथ कांग्रेस ने बाइक रैली निकाली। रैली में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व हलका इंचार्ज मालविका सूद ने किया। रैली की शुरुआत बठिंडा से हुई। मोगा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महेंद्र ने भी रैली में शिरकत की। सरकार से युवाओं को नौकरी देने की मांग मालविका सूद ने कहा कि पंजाब में नशे की खुली बिक्री से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने सरकार से युवाओं को नौकरियां देने की मांग की। उन्होंने बताया कि रैली में शामिल युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महिंद्रा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला किया। उन्होंने कहा कि गांवों में नशे की खुली सप्लाई हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नौकरियों के झूठे वादे कर रहे हैं, वे किसानों को मीडिया के जरिए डरा रहे हैं। महिंद्रा ने कहा कि रैली का मकसद लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *