भास्कर न्यूज | अमृतसर दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ अभियान का शहर में शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में कैनाल कॉलोनी में 100 पौधे लगाने का नया प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत शुरुआती दौर में 25 पौधे रोपे गए। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी दीपक बब्बर ने भास्कर के इस पर्यावरण बचाओ अभियान की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने सिटिजंस के लिए एक बेहतरीन ऑफर भी दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग पौधे लगाने के लिए अपने घरों या आसपास पहले से गड्ढे खोदकर रखेंगे, उन्हें उनकी टीम घर जाकर 2 से 5 पौधे बिल्कुल फ्री डिलीवर करेगी। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम के साथ जोड़ना है। इस मैके पर अरमान, सामेक सिंह, कृष, आदित्य मौजूद रहे। इसके अलावा वेरका स्थित स्कूल में प्लांटेशन ड्राइव चली। इस दौरान स्टाफ और बच्चों ने मिलकर पौधे रोपे। पर्यावरण बचाने की इस मुहिम से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए 120 स्टूडेंट्स को पौधे भी बांटे गए, ताकि वे इन्हें अपने घरों के आसपास लगा सकें। अमृतसर| पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के संकल्प के साथ ‘डायोसिस ऑफ अमृतसर’ (चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया) ने बैरिंग स्कूल, जंडियाला गुरु में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। द राइट रेवरेंड बिशप मनोज चरन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भांगड़ा प्रस्तुत कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर नाशपाती, संतरा, नींबू और मैंडरिन संतरा समेत कई प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए। संबोधित करते हुए बिशप मनोज चरन ने कहा कि पौधा लगाना विश्वास को कर्म में बदलना है। हम ईश्वर की सृष्टि के संरक्षक हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, छाया व जीवन का उपहार देते हैं। इस अवसर पर सचिव डैनियल बी. दास, बिशप के चैपलेन रेवरेंड मार्कस मसीह, ओम प्रकाश, रेवरेंड जीवन मसीह, हेब्रोनिका दास, बैरिंग स्कूल (जंडियाला गुरु) की प्रिंसिपल सहित स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी भी मौजूद रहे। हरियावल पंजाब की टीम कैनाल कॉलोनी


