गुरु हमारे जीवन में आदर्शों का खजाना होते हैं: शास्त्री

भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक पासियां स्थित अध्यात्म केंद्र मंदिर श्री जय कृष्णिया में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा से मनाया। पूरा दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांत लगा रहा। अपने गुरु जी के प्रति शिष्य परिवार की आस्था और श्रद्धा अद्भुत रही। सुबह मंगल देवपूजा के बाद गुरु पूर्णिमा महोत्सव आरंभ किया, जोकि देर रात तक चलता रहा। कहीं कोई भक्त भजन कीर्तन में मस्त रहा तो कोई भक्त अपने आसुओं से गुरु चरण सेवा कर रहा है। सारा मंदिर फूलों से सजाया गया। इस मौके पर मंदिर संचालक डॉ. सागर मुनि शास्त्री ने कहा कि शिष्य परिवार के प्रेम को देखकर में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। शिष्य और गुरु का संबंध अटूट होता है, क्योंकि गुरु हमारे जीवन में आदर्शों का खजाना होते हैं। अत: हमें अपने इस जीवन काल में गुरु अवश्य धारण करना चाहिए। इसी के साथ महाराज ने व्यास पूर्णिमा का इतिहास और एकलव्य और द्रोणाचार्य का संवाद भक्तों को सुनाया। इसके बाद परंपरागत गुरु वंदना करके मंगलाआरती की गई। मंदिर में सारा दिन लंगर चलता रहा। इसमें नीलम महाजन, देवदास, गौतम सरीन, राकेश महाजन, योगेश, महात्मा आकांतिक महाजन, रेखा, चांदनी, सक्षम चावला आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *