विदेश भेजने का झांसा देकर 11.36 लाख की ठगी, तीन एजेंटों पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर के दो अलग-अलग थानों में पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर कुल 11 लाख 36 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में थाना सिविल लाइन में शिकायतकर्ता रछपाल सिंह निवासी गांव मानावाला, अमृतसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एजेंट हरप्रीत सिंह निवासी मजीठा रोड, अमृतसर ने उन्हें यूके (ब्रिटेन) भेजने का झांसा दिया। एजेंट ने प्रक्रिया के नाम पर उनसे 5,59,000 रुपए ऐंठ लिए। दूसरी घटना में थाना रणजीत एवेन्यू के तहत पीड़िता गुरपिंदर कौर निवासी गांव खोजाला, तहसील बटाला ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता के अनुसार लुधियाना के ट्रैवल एजेंट साहिल अरोड़ा उर्फ निखिल अरोड़ा निवासी चंदन नगर, हैबोवाल और संदीप सिंह चौहान निवासी न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना ने उनके बेटे विकरांत सिंह को न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने वर्क वीजा का भरोसा दिलाकर 15 अप्रैल 2025 को उनसे 5,77,000 रुपए ले लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *