ग्लोरिया इंजीनियरिंग के प्लांट-2 में हादसा:आदित्यपुर की फैक्ट्री में फर्नेस फटा, ऑपरेटर की मौत; 7 मजदूर झुलसे

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के प्लांट-2 में गुरुवार सुबह करीब 11.50 बजे फर्नेस ओवन में हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात अन्य झुलस गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर मुरली पात्रो (32) ने टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मुरली पात्रो गम्हरिया के बासुरदा गांव के रहने वाले थे। विस्फोट के समय वह फर्नेस ओवन के सबसे करीब काम कर रहे थे, इसलिए सबसे अधिक झुलस गए। टीएमएच में बिजय सुंडी, सोनामनी दास, सूरज हांसदा और अनिल यादव का इलाज चल रहा है। वहीं प्रकाश बोदरा, अंकित कुमार और शैलेंद्र महतो को आदित्यपुर के निजी होम में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं…
प्राथमिक जांच में फर्नेस ओवन में विस्फोट की पुष्टि हुई है, लेकिन इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा तकनीकी खराबी, गैस रिसाव या किसी अन्य कारण से हुआ। लापरवाही मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *