लुधियाना | सिविल लाइंस स्थित एसएस जैन स्थानक में पावन चातुर्मास के अवसर पर धर्म सभा आयोजित की गई। सभा पूज्य गुरुदेव श्री सुंदर मुनि जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुई। धर्म सभा में संबोधन के दौरान पूज्य सुंदर मुनि जी महाराज ने कहा कि सांसारिक संबंधों का बनना-बिगड़ना स्वाभाविक है, लेकिन आत्मा का वास्तविक स्वरूप भौतिक विकारों से परे रहता है। विचारों पर नियंत्रण ही सच्चा संयम है और इस साधना में स्वाध्याय परम सहायक है, जिसके बिना हित-अहित का विवेक जाग्रत नहीं हो सकता। चेयरमैन जतिंदर जैन, प्रेसिडेंट अरिदमन जैन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुभाष जैन, वाइस प्रेसिडेंट अजीत जैन, वाइस प्रेसिडेंट संजीव जैन, जनरल सेक्रेटरी प्रमोद जैन, जॉइंट सेक्रेटरी रविंदर जैन आदि मौजूद रहे।


