निगम बकाया पानी-सीवरेज बिल न देने वालों पर दिखा रहा सख्ती

जालंधर | नगर निगम ने जोन नं. 3 में बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली के लिए विशेष कार्रवाई की। अभियान एस्टेट अफसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल, सुपरिंटेंडेंट वॉटर रेट हरप्रीत वालिया, एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर राहुल कुमार की देखरेख में चलाया गया। जालंधर गेस्ट हाउस, धोबी मोहल्ला का कुल बकाया 6,30,318 रुपए तथा रेमंड शोरूम के पास भगवान वाल्मीकि चौक का कुल बकाया 87,751 रुपए शामिल है। इसके अलावा वी मार्ट, नकोदर रोड पर 1,15,000 रुपए बकाया को लेकर बिल जमा कराने के लिए चेतावनी दी गई और उपभोक्ता से एक सप्ताह के भीतर राशि जमा कराने का समय लिया गया। कार्रवाई मेयर वनीत धीर, कमिश्नर साहिब निकास कुमार तथा संयुक्त कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर के निर्देशों पर हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *