एसएएस नगर एक्सटेंशन–वैली व्यू अपार्टमेंट सड़क 14 हफ्ते में उखड़ी

जालंधर | बख्तावर मार्ग और खुरला किंगरा रोड को जोड़ने वाली एसएएस नगर एक्सटेंशन व वैली व्यू अपार्टमेंट की सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा 14 साल बाद बनाई गई, लेकिन अफसरों की देखरेख में बनी यह सड़क 14 हफ्ते भी नहीं टिक सकी। निर्माण के दौरान मैंने और निवासियों ने घटिया सामग्री व लेवलिंग न होने पर आपत्ति जताई थी, तब अधिकारियों ने खुद जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया था। अब पूरी बजरी उखड़ चुकी है। एसई से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी धन का भारी दुरुपयोग हुआ है। इस भ्रष्टाचार के खिलाफ हम जल्द डीसी साहिब और विजिलेंस विभाग को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। -पवन कुमार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *