डेंगू : स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने घर-घर जाकर सर्वे किया

जालंधर | स्वास्थ्य विभाग की एंटी-लार्वा टीमों ने वीरवार को निर्माण स्थलों, पौधों की नर्सरियों और घर-घर जाकर डेंगू सर्वे किया। यह अभियान सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य पाल की अगुवाई में चलाया गया। टीमों ने संभावित स्थानों पर डेंगू लार्वा की पहचान की और जहां लार्वा मिला, उसे निर्धारित तरीके से नष्ट किया गया। मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव भी किया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग के अनुसार, विभाग की ओर से आज कुल 2067 घरों का डेंगू सर्वे किया गया। इनमें शहरी क्षेत्र के 182 घर और ग्रामीण क्षेत्र के 1885 घर शामिल रहे। सर्वे के दौरान दो स्थानों पर डेंगू लार्वा मिलने की पुष्टि हुई, जिसे टीमों ने मौके पर ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *