जेसीआई जालंधर सिटी क्वींस ने किया सेवा प्रोजेक्ट

जालंधर | जेसीआई जालंधर सिटी क्वींस द्वारा ‘मास्टर धर्मपाल आखिरी सहारा सेवा घर’ को राशन एवं कच्ची खाद्य सामग्री भेंट की गई। यह सेवा घर बेघर और बेसहारा लोगों की देखरेख के लिए समर्पित है। अध्यक्ष रूही, प्रोजेक्ट हेड प्रीत कंवल, वान्या, गुरजोत कौर और जतिंदरपाल सिंह ने एनजीओ ‘आखिरी उम्मीद’ के सहयोग से यह मदद पहुंचाई। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *