भास्कर न्यूज | लुधियाना मिनी रोज़ गार्डन में वीरवार को प्रातः कालीन योग कक्षा के दौरान पौधरोपण अभियान को भी अंजाम दिया गया। दैनिक भास्कर की एक पेड़ एक जिंदगी अभियान से जुड़ते हुए योग और सेवा परिवार के सदस्यों ने करीब 50 विभिन्न औषधीय व फलदार पौधे लगाए। संस्था के प्रधान गणपत राय विग ने भास्कर परिवार द्वारा संचालित 75 लाख पौधारोपण कार्यक्रम के बारे में उपस्थित सदस्यों को पूरी जानकारी दी। गणपत राय विग, पैट्रन विनोद डावर, सीनियर एडवाइज़र कपिल चुघ, परोजेक्ट इंचार्ज रविन्द्र मनोचा, ज्वाइंट सेक्रेटरी महेश विग, सोमनाथ तथा मैडम चरनजीत कौर जी ने न सिर्फ मिनी रोज गार्डन में पौधे लगाए बल्कि इनकी नियमित संभाल की जरूरत पर भी जोर दिया। सभी सदस्यों ने दैनिक भास्कर को विश्वास दिलाया कि वह इन पौधों के बड़ा होने तक इसका विशेष ध्यान रखेंगे। भास्कर परिवार ने भी योग और सेवा परिवार का धन्यवाद किया। इस मौके पर अन्यों के अलावा राज कपूर, रजिंदर सिंह, गुलशन रमेश, सुमन, ममता, प्रेम लता आदि ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।


