चिरमिरी निगम में निर्विरोध सभापति चुने गए संतोष सिंह:पांचवीं बार बने हैं पार्षद, बोले- सभी 40 वार्डों का एक जैसा होगा विकास

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी में संतोष कुमार सिंह को निर्विरोध सभापति चुना गया है। कलेक्टर डी राहुल वेंकट की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। संतोष कुमार सिंह पांचवीं बार पार्षद बने हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और नगर निगम के महापौर रामनरेश राय ने बधाई दी है। सभी 40 वार्डों का होगा विकास- सभापति नवनिर्वाचित सभापति संतोष कुमार सिंह ने कहा कि, नगर पालिका निगम चिरमिरी के सभी 40 वार्डों का एक सामान विकास किया जाएगा। निगम के विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। साथ ही चिरमिरी को विकास के नए आयाम तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *