राजनांदगांव| शहर के मोतीपुर वार्ड में दो दिवसीय फाग प्रतियोगिता 10 मार्च से होगी। आयोजन मोतीपुर के प्रयागराज धाम मंच पर रखा गया है। इसमें क्षेत्र की प्रसिद्ध फाग मंडलियां प्रस्तुति देंगी। मोतीपुर में हर साल फाग प्रतियोगिता होती है। आयोजन समिति ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


