लुधियाना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (माछीवाड़ा बॉयज) में पढ़ने वाले 11वीं क्लास के एक स्टूडेंट ने स्कूल के प्रिंसिपल को रास्ते में घेर लिया और सरेआम उन पर थप्पड़ जड़ दिए। आसपास के लोग जब तक स्टूडेंट को पकड़ते, वह मौके से फरार हो गया। सड़क पर दूर खड़े किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में शूट कर लिया और बाद में उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। घटना के बाद प्रिंसिपल ने आरोपी स्टूडेंट के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने छात्र के पेरेंट्स को बुलाकर उसे स्कूल से टर्मिनेट कर दिया है। प्रिंसिपल की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट को पकड़ने के लिए छोपमारी शुरू कर दी लेकिन आरोपी अपने घर से भी फरार है। सिलसिलेवार जानिए थप्पड़ मारने की पूरी कहानी सबूत जुटाने में जुटी पुलिस माछीवाड़ा थाना के इंचार्ज चरणजीत सिंह ने कहा कि जिस स्टूडेंट के खिलाफ शिकायत आई है और उसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना का एक वीडियो भी सामने आया है और उसकी भी जांच की जा रही है। आरोपी स्टूडेंट अभी घर पर नहीं है। जल्दी ही उसे पकड़कर पूछताछ की जाएगी।


