जेल में बंद हवालाती को हेरोइन और तंबाकू सप्लाई करने की कोशिश, केस

अमृतसर| सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती से मुलाकात के दौरान नशीले पदार्थ और तंबाकू की खेप पहुंचाने के मामले में आरोपी भाई पर केस दर्ज किया है। जेल प्रशासन की मुस्तैदी से सामान में छिपाई गई हेरोइन को चेकिंग के दौरान जब्त कर लिया गया। सहायक जेल सुपरिटेंडेंट साहिब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल में बंद हवालाती राजविंदर सिंह उर्फ रिंका निवासी गांव मान से मुलाकात करने उसका भाई जगतार सिंह आया था। जगतार सिंह हवालाती के लिए कुछ सामान ड्योढ़ी में जमा करवाकर चला गया। जब उस सामान की गहनता से तलाशी ली तो उसमें से 43 ग्राम 95 मिलीग्राम हेरोइन और 44 ग्राम 05 मिलीग्राम तंबाकू बरामद हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *