सोना ₹824 गिरकर ₹1.44 लाख पर आया:ऑल टाइम हाई से ₹32,340 सस्ता हुआ, चांदी आज ₹241 बढ़कर ₹2.23 लाख पहुंची

सोने की कीमतों में 24 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 824 रुपए गिरकर 1,43,781 रुपए पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 241 रुपए बढ़कर 2,22,721 रुपए पर पहुंच गई है। एक दिन पहले सोना 1,44,605 रुपए और चांदी 2,22,480 रुपए पर थी। ऑल टाइम हाई से 1.63 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 32,340 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.63 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोने-चांदी के दाम में आगे तेजी देखने को मिल सकती है कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं। हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *