खूंटी में महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:ACB ने की कार्रवाई, आरोपी थाना प्रभारी ने केस से नाम हटाने के लिए मांगी थी घूस

रांची एसीबी ने खूंटी महिला थाना सह मानव तस्करी निरोधक इकाई (AHTU) प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक मामले को रफा-दफा करने के एवज में 4.5 लाख रुपये की मांग के बाद की गई। रांची के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हुरलुंग निवासी श्याम कुमार ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ पिछले साल सितंबर में अहतु थाना में एक मामला (06/25) दर्ज किया गया था। नाम हटाने के लिए रिश्वत की मांग श्याम कुमार के अनुसार, उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया था। थाना प्रभारी सपना सुलेखा ने उनसे इस मामले से नाम हटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जब श्याम कुमार ने अपनी बेगुनाही बताई, तो सपना सुलेखा ने कार्रवाई से बचने के लिए 4 लाख 50 हजार रुपये देने को कहा। श्याम कुमार रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने एसीबी से शिकायत की। आवेदन मिलने के बाद एसीबी ने मामले का विधिवत सत्यापन किया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की बात सही पाई गई। सत्यापन रिपोर्ट और परिवादी के आवेदन के आधार पर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची ने मामला दर्ज किया। इसके बाद एक जाल बिछाकर महिला थाना प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *