एसआईआर-2026 के पहले चरण का काम पूरा हो गया। जिले की प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) 5 अगस्त को प्रकाशित होगी। इस सूची में बोकारो जिले के 2,65,804 मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम अनुपस्थित, पता नहीं, स्थाई शिफ्ट या अन्य श्रेणी में रखा गया है। ऐसे मतदाताओं को 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा प्रस्तुत कर नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने का अवसर मिलेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों, पंचायत सचिवालयों तथा एईआरओ-ईआरओ कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर है और वह पात्र है, तो वह निर्धारित अवधि में फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कर सकता है। इसके अलावा voters.eci.gov.in पर भी दावा कर सकते हैं। प्राप्त दावों की जांच के बाद पात्र मतदाताओं का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। नाम जोड़ना है तो क्या करें {05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। {यदि नाम अनुपस्थित, पता नहीं, स्थाई शिफ्ट या अन्य श्रेणी में है और मतदाता अपना नाम सूची में रखना चाहता है तो 04 सितंबर 2026 तक फॉर्म-6 भरें। {फॉर्म संबंधित बीएलओ के पास जमा करें। {या voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।


