अबोहर में नहर में मिला होटल कर्मचारी का शव:पत्नी से झगड़े के बाद घर से था निकला, 2 साल के बच्चे का पिता

अबोहर में एक होटल कर्मचारी का शव खुईखेड़ा नहर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव पंचकोसी निवासी 30 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। वह अबोहर के सुंदर नगरी गली नंबर 12 में अपनी पत्नी और 2 साल के बच्चे के साथ रहता था। 3 मार्च को दोपहर में मुकेश और उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर घर से निकल गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह उसकी बाइक खुईखेड़ा नहर के किनारे खड़ी मिली। आज दोपहर गांव तूतां पंजाबा नहर से उसका शव बरामद हुआ। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। थाना खुईयां सरवर पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *