तमिलनाडु में आयोजित इंटर रेलवे कलर डांस प्रतियोगिता 2024-25 में कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री(आरसीएफ) की भांगड़ा टीम ने शानदार जीत हासिल की है। टीम की इस उपलब्धि से आरसीएफ कर्मियों में खुशी की लहर है। आरसीएफ मेंस यूनियन ने विजेता टीम का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। जनरल सेक्रेटरी और प्रधान रहे शामिल यूनियन के पदाधिकारियों ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टीम को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और समर्पण के साथ रेलवे का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह में यूनियन के जनरल सेक्रेटरी तालिब मोहम्मद और प्रधान सुरजीत सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर कल्चर सोसाइटी के सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। संस्था को शानदार उपलब्धि पर गर्व यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था को इस शानदार उपलब्धि पर गर्व है। कार्यक्रम में सुखदीप सिंह बाजवा, राजेंद्र सिंह, निर्मल सिंह औलख, रजनीश कुमार, नरेश कुमार, केबल सिंह, चरणजीत सिंह, रविंद्र सिंह, सतीश शर्मा, सतनाम सिंह, राजेंद्र कुमार सहित यूनियन के कई सदस्य शामिल हुए।


