छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम सभापति चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। बीजेपी के बागी उम्मीदवार नूतन सिंह ठाकुर ने आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को हरा दिया है। पार्षदों ने नूतन को सभापति चुना है। वहीं, बिलासपुर में विनोद सोनी और चिरमिरी में संतोष कुमार सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए हैं। दोनों जगह कांग्रेस अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई। बता दें कि निगम चुनाव 11 फरवरी को हुए और इसके नतीजे 15 फरवरी को आए थे। कोरबा निगम में 67 पार्षदों में से बीजेपी के 45, कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 पार्षद ने सभापति के लिए मतदान किया। चुनाव में नूतन सिंह ठाकुर को 33 वोट मिले, जबकि बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवार हितानंद अग्रवाल को 18 और निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान को 16 वोट मिले। बंद कमरे में हुई थी चर्चा चुनाव से पहले बीजेपी ने पार्टी पर्यवेक्षक पुरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पार्षदों को मनाने का प्रयास किया। बंद कमरे में लंबी बैठकें हुईं। संगठन ने हितानंद अग्रवाल के नाम पर सहमति जताई, लेकिन नूतन सिंह ठाकुर ने बागी तेवर अपनाते हुए चुनाव लड़ा। सभी मिलजुलकर काम करेंगे- मंत्री नवनिर्वाचित सभापति नूतन ठाकुर ने कहा कि, उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा था और सभापति बनने की इच्छा थी। जिसमें वे सफल रहे। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि, सभी पार्षद एकजुट होकर नूतन सिंह ठाकुर को जिताया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मिलजुलकर काम करेंगे। बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी के विनोद सोनी निर्विरोध सभापति चुन लिए गए हैं। अल्प बहुमत के कारण कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतार पाई। बिलासपुर के 70 वार्डों में 49 पर बीजेपी, कांग्रेस 18 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। बीजेपी के पास पहले से ही बहुमत थी। चिरमिरी नगर निगम में संतोष कुमार सिंह को निर्विरोध सभापति चुना गया है। संतोष कुमार सिंह पांचवीं बार पार्षद बने हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और नगर निगम के महापौर रामनरेश राय ने बधाई दी है। कलेक्टर डी राहुल वेंकट की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। ,,………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में 10 में से 10 निगम जीती BJP: आपके शहर के महापौर प्रत्याशी की डिटेल प्रोफाइल, जानिए निगमवार काउंटिंग का पूरा अपडेट छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में से 10 पर बीजेपी जीत गई है। चिरमिरी, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में भाजपा का कब्जा है। 10 निगम के लिए 79 मेयर प्रत्याशी और 1 हजार 889 पार्षद कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद थी, जो एक-एक कर खुली। सभी निगमों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। पढ़ें पूरी खबर…


