70 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1 हजार:आज जारी होगी महतारी वंदन की राशि, CM साय पहुंचे नारी शक्ति का वंदन कार्यक्रम में

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को रायपुर के साइंस कॉलेज में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विधायक राजेश मूणत भी नजर आए। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के एक साल पूरे होने पर प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को योजना की 13वीं किश्त का भुगतान किया गया। 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में महतारी वंदन योजना की पहली किश्त महिलाओं को भेजी गई थी, अब तक 12 किश्तों में 7,838 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के इस योजना में दी जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *