जांजगीर-चांपा में ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत:17 साल के बाइक चालक की मौत, दोस्त घायल; मोबाइल रिपेयर कराने जा रहे थे

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा चौक पर शनिवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 17 साल के नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा 19 वर्षीय दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देवरानी गांव के हरीश कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम अर्जुन महंत है, जिसे सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों दोस्त सुबह 7 बजे अपने गांव से मोबाइल फोन रिपेयर कराने के लिए बिर्रा जा रहे थे। वहीं, ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। दोस्त संग मोबाइल फोन रिपेयर कराने जा रहा था ना​बालिग बिर्रा पुलिस के अनुसार, दोनों दोस्त सुबह 7 बजे अपने गांव से मोबाइल फोन रिपेयर कराने के लिए बिर्रा जा रहे थे। बाइक को नाबालिग हरीश चला रहा था, वहीं अर्जुन महंत बाइक पर बैठा था। दोनों जब बिर्रा चौक के पास पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में हरीश के सिर में गंभीर चोट लगी और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भड़के परिजनों ने किया चक्काजाम घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *