झुंझुनूं इंटरनेशनल स्कूल व GB मोदी स्कूल रहे फर्स्ट:महिला दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता, महिला सुरक्षा-सशक्तिकरण को रंगों से दर्शाया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झुंझुनूं प्रगति संस्थान और इसकी महिला इकाई ने शनिवार को गांधी चौक में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य झुंझुनूं को स्मार्ट, स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए एक संकल्पित पहल को बढ़ावा देना था। संस्था के अध्यक्ष दलीप मोदी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता की थीम स्मार्ट, ग्रीन, क्लीन झुंझुनूं और महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा रखी गई थी। प्रतियोगिता में स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों की महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। इस मौके पर विजेताओं और भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में संयुक्त आयुक्त कर विभाग उमेश जालान, पीआरओ हिमांशु सिंह सैनी, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया अतिथि थे। झुंझुनूं प्रगति संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दिलीप मोदी, सचिव एडवोकेट अशोक शर्मा और डॉ. डीएन तुलस्यान ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर झुंझुनूं प्रगति संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य पवन पुजारी, शिवचरण पुरोहित, सत्यदेव दड़िया, प्रदीप पाटोदिया, सीए पवन केडिया, अशोक नीटू केडिया, अंजनी जालान, कुरड़ाराम धींवा, प्रमेंद्र कुलहार, प्रमोद खंडेलिया, राजेंद्र जोशी, नेमी अग्रवाल, रतनलाल शर्मा, श्यामसुंदर तुलस्यान, भीम शाह, आकाश मोदी, भंवरलाल स्वामी, शिवचरण हलवाई, शिवकुमार जांगिड़, नितेश मोरवाल एवं श्यामसुंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य जन उपस्थित थे। ये रहे विजेता

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *