मानसा में महिला कम्युनिस्ट लीडर का मर्डर:प्लाट में करा रही थी काम, लाठियों से की पिटाई, पड़ोसियों से चल रहा था विवाद

मानसा जिले के गांव गामीवाला में एक प्लाट विवाद को लेकर महिला सभा की जिला अध्यक्ष मनजीत कौर की हत्या कर दी गई। मनजीत कौर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश काउंसिल मेंबर थीं। कामरेड कृष्ण चौहान के अनुसार, मनजीत कौर आज सुबह करीब 11 बजे अपने प्लाट में काम करवा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने लाठियों से पीटकर मनजीत कौर की हत्या कर दी। मनजीत महिलाओं के अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही थीं और उन्हें न्याय दिलाने का काम करती थीं। थाना बोहा के इंचार्ज जगदेव सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *