13 साल की बच्ची से रेप, 7 महीने की प्रेग्नेंट:लुधियाना में दो दरिंदों ने बनाए जबरन संबंध, पेट दर्द होने पर चला पता; एक आरोपी बंधवाता था राखी

लुधियाना में 13 साल की बच्ची से दो युवकों ने कई बार रेप किया और बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। बच्ची के माता पिता का दावा है कि वो सात महीने की प्रेग्नेंट है। मामला तब सामने आया जब दो दिन पहले अचानक बच्ची के पेट में दर्द हुआ और उसने अपनी मां को बताया। मां ने बच्ची का पेट दबाया तो उसे शक हुआ कि उसके पेट में बच्चा है। मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि एक युवक ने सात महीने पहले दो बार और दूसरे युवक ने छह महीने पहले कई बार उसका रेप किया। एक युवक पीड़िता से राखी भी बंधवाता रहा है। मां बेटी को लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने कह दिया कि बच्ची सात महीने की प्रेग्नेंट है। घर आए तो आरोपी युवक व उसके परिवार ने समझौता करने का दबाव डाला। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाएगी। पीड़िता के पिता ने बताई इस जुर्म की पूरी कहानी, सिलसिलेवार जानिए… एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर छह की एसएचओ अवनीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का आज मेडिकल करवाया जाएगा। बच्ची की प्रेग्नेंसी को लेकर डॉक्टर का ओपिनियन लिया जाएगा और उसके हिसाब से आगे का ट्रीटमेंट किया जाएगा। इस खबर में जो गलतियां हैं उन्हें ठीक करें। खबर की सिक्वेंस को चेक करें। इसमें और क्या क्या हो सकता है वो बताएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *