हरियाणा-ATM के एसी में अंडरवियर में सोया चंडीगढ़ का कंडक्टर,VIDEO:महिला ने लेटा देखकर पुलिस बुलाई; होमगार्ड जवान उठाने आया तो बोला-थप्पड़ पड़ेंगे

हरियाणा के सिरसा बस स्टैंड के इंडसइंड बैंक ATM के एसी केबिन में पंजाब रोडवेज का कर्मचारी कच्छा-बनियान में गद्दा बिछाकर सोता मिला। इसका वीडियो सामने आया है। कैश निकालने पहुंचे एक व्यक्ति ने उसे इस हालत में देखकर वीडियो बनाना शुरू किया तो कर्मचारी भड़क गया। शोर शराब सुनकर बस स्टैंड पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचा। उसने कर्मचारी को एटीएम से बाहर जाकर सोने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। वीडियो में होमगार्ड यह सवाल उठाता दिख रहा है कि कि रात में कोई महिला पैसे निकालने आए तो ऐसी स्थिति में क्या होगा। इस पर कर्मचारी ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के एक कर्मचारी की अनुमति से वह वहां सो रहा था। तड़के 3 बजे चला जाएगा। उसने होमगार्ड पर पहले समझाने और बाद में वर्दी पहनकर रौब दिखाने का आरोप लगाया। वीडियो बनाने का विरोध करते हुए उसने धमकी दी, “वीडियो बंद कर, नहीं तो थप्पड़ पड़ेंगे।” जानिए, वीडियो में होमगार्ड और कर्मचारी में क्या बातें हो रहीं… होमगार्ड: आप अपनी बस के अंदर सोओ, यहां नहीं।
कर्मचारी: एक-दो घंटे ही सोना है। पहले भी एक-दो बार यहां सोया हूं। होमगार्ड: यह एटीएम सोने के लिए नहीं है। भाई, इसके अंदर नहीं सो सकते। आपकी जिम्मेदारी आपकी बस की है।
कर्मचारी: आप चौकीदार हो। होमगार्ड: मैं पुलिस चौकी से आया हूं।
कर्मचारी: हम दोनों ही स्टाफ के बंदे हैं। इतनी बड़ी क्या बात है? होमगार्ड: स्टाफ हो या कोई और, एटीएम में सोने की इजाजत नहीं है।
कर्मचारी: तो फिर कहां सोऊं? होमगार्ड: यह खुद को पंजाब रोडवेज का कर्मचारी बता रहा है।
कर्मचारी: मैं भी वीडियो बना लेता हूं। होमगार्ड: बना लो, कोई बात नहीं। चाहो तो चौकी में आकर भी बना लेना।
कर्मचारी: चौकी की बात क्यों कर रहे हो? होमगार्ड: इसे पहले भी यहां सोने से मना किया था, लेकिन यह आनाकानी करने लगा।
कर्मचारी: मैं हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी से पूछकर यहां सोया था। होमगार्ड: यह कच्छे-बनियान में सो रहा है। अगर कोई महिला एटीएम में पैसे निकालने आए तो क्या सोचेगी?
कर्मचारी: तू होमगार्ड है, ठीक है, लेकिन अपनी भाषा संभालकर बात कर। होमगार्ड: चार बजे जाओ या जितने बजे जाना हो, जाओ। लेकिन एटीएम में नहीं सोना।
कर्मचारी: वीडियो मत बनाओ। आराम से समझा रहा हूं। वीडियो न बणा तेरे चपेड़े पैण गें (वीडियो मत बना, तेरे थप्पड़ पड़ेंगे) होमगार्डः तू मारेगा चपेड़े, हैं। पूरे मामले में पुलिस और रोडवेज अधिकारी ने क्या कहा… लेडी ने बताया कि एटीएम में कोई अर्धनग्न हालत में सोया है होमगार्ड जवान राजकुमार ने बताया कि 27 जुलाई की रात एक महिला पुलिस चौकी पहुंची। उसने बताया कि एटीएम में एक व्यक्ति अर्धनग्न हालत में सो रहा है और उसके नशे में होने का शक है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और कर्मचारी को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह दोबारा वहीं सो गया। राजकुमार के मुताबिक, कर्मचारी की पहचान पंजाब रोडवेज के चंडीगढ़ डिपो में तैनात कंडक्टर सुरेश कुमार के रूप में हुई। उसकी सिरसा में नाइट ड्यूटी थी। घटना का वीडियो और शिकायत चंडीगढ़ डिपो के जीएम को भेज दी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि नाइट ड्यूटी के दौरान कुछ अन्य कर्मचारी भी इस तरह एटीएम में आकर सोते हैं। पुलिस का मामला है, इंस्पेक्टर को अवगत कराया :एसएस सिरसा रोडवेज डिपो के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट एसएस रतनलाल नूनिया ने बताया, “यह पुलिस का मामला है। हमारे पास अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। फिर भी संबंधित कर्मचारी के इंचार्ज इंस्पेक्टर को घटना की जानकारी दे दी गई है और वीडियो भी भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है तथा यह पुलिस चौकी तक पहुंच चुका है।” ——————————- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा रोडवेज बस ड्राइवर ने एक्सीडेंट के बाद गालियां दीं,VIDEO:नाम पूछने पर बोला- घरवाले प्यार से जीजा कहते हैं, जो करना हो कर लियो करनाल में हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर ने एक टैक्सी ड्राइवर को गालियां दीं। यह विवाद कट मारने को लेकर हुआ। जब टैक्सी ड्राइवर ने विरोध किया, तो बस ड्राइवर ने बस रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। टैक्सी ड्राइवर द्वारा नाम पूछे जाने पर बस ड्राइवर ने जवाब दिया कि घरवाले मुझे जीजा कहते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *