पठानकोट में आंगनबाड़ी और कम्युनिटी हॉल शुरू:कैबिनेट मंत्री कटारुचक ने किया उद्घाटन, बोले- सीएम के सहयोग से पूरे हो रहे विकास कार्य

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने पठानकोट जिले में भोआ विधानसभा क्षेत्र के गांव सुंदर चक में एक आंगनबाड़ी सेंटर और कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला का हिस्सा है। इस अवसर पर मंत्री लाल चंद कटारुचक ने बताया कि स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने जोर दिया कि पंजाब सरकार लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसी के तहत गांव स्तर पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री ने इस परियोजना के लिए उदारतापूर्वक अनुदान प्रदान करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से उनके विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी हैं। यहां देखें फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *