चंडीगढ़ प्रशासन में हुआ फेरबदल:दानिक्स कैडर अफसर अमित कुमार रिलीव, तीन अफसराें को बांटें विभाग

चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारियों के प्रभारों में बदलाव किया गया है। DANICS अधिकारी अमित कुमार को आज (31 जुलाई 2026) की दोपहर से चंडीगढ़ प्रशासन से कार्यमुक्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब वह दिल्ली सरकार में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। अमित कुमार के जाने के बाद उनके विभागों का अतिरिक्त प्रभार तीन अधिकारियों को सौंपा गया है। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। किसे क्या जिम्मेदारी मिली? डी. कार्तिकेयन (IAS) को विशेष सचिव (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राधिका सिंह (HCS) को संयुक्त सचिव (गृह, जेल सहित), संयुक्त सचिव (पर्यावरण एवं वन) और संयुक्त सचिव (तकनीकी शिक्षा) का अतिरिक्त प्रभार मिला है। राजीव तिवारी, DC (FA) को संयुक्त सचिव (समन्वय/प्रोटोकॉल) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *