जीरकपुर में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र में एक गाय के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शिव राम के रूप में हुई है, जो बलटाना क्षेत्र में मजदूरी करता है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देर रात आरोपी कथित तौर पर गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह घटना देखी और अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। पुलिस जांच में जुटी वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। बलटाना थाना पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिव राम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *