बठिंडा के तलवंडी साबो में दो निहंगों द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। 18 सेकेंड के वीडियो में युवक पहले निहंगों के बारे में गलत बातें कहने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगता है। इसके बाद दोनों निहंग करीब 7 सेकेंड में उसके गर्दन और चेहरे पर 6 थप्पड़ मार देते हैं। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करने वाले निहंग राजू का दावा है कि कार्रवाई एक विवाहित महिला की शिकायत और युवक द्वारा निहंगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद की गई। महिला का आरोप था कि युवक उसके साथ 5 साल रिलेशन में रहा और अब शादी के लिए मना कर रहा है। VIDEO में क्या दिख रहा? वीडियो की शुरुआत में युवक कहता है, “मैंने बाबा जी के बारे में गलत कहा था। बाबा जी गलत नहीं हैं। मुझसे गलती हो गई। आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।” माफी मांगने के तुरंत बाद एक निहंग उसकी गर्दन पर थप्पड़ मारता है। इसके बाद दोनों निहंग युवक के चेहरे पर लगातार थप्पड़ जड़ते हैं। करीब 7 सेकेंड में उसे 6 थप्पड़ मारे जाते हैं। VIDEO में एक निहंग यह कहते हुए भी सुनाई देता है, “बोलते हुए शर्म नहीं आई तुझे?” महिला की शिकायत से शुरू हुआ विवाद निहंग राजू के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक विवाहित महिला उनके पास पहुंची थी। उसने आरोप लगाया कि युवक पिछले करीब पांच साल से उसके संपर्क में था। इसी वजह से उसके पति के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। महिला का कहना था कि युवक न तो उसका खर्च उठा रहा है और न ही उससे शादी करने को तैयार है।
पहले समझौता कराया, फिर रिकॉर्डिंग से बढ़ा विवाद राजू का दावा है कि शिकायत मिलने के बाद महिला और युवक, दोनों को बुलाकर समझाया गया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। इसके बाद युवक ने उसी महिला के सामने निहंगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला इसकी रिकॉर्डिंग लेकर निहंगों के पास पहुंची। राजू के अनुसार, रिकॉर्डिंग सुनने के बाद युवक को कई बार बुलाया गया, लेकिन वह सामने नहीं आया। इसके बाद उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस की पुष्टि नहीं निहंग पक्ष ने पिटाई का VIDEO खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक किसी एफआईआर दर्ज होने या कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, युवक की ओर से भी निहंगों के लगाए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ———– यह खबरें भी पढ़ें… निहंग ने सिख दंपती को मस्जिद जाने से रोका, अमृतसर में मौलवी को फोन कर धमकाया, बोला- एक हफ्ते में गांव खाली कर दे पंजाब के अमृतसर में निहंग ने मौलवी के पास जाते सिख को रोक लिया। निहंग भूपिंदर सिंह बग्गा ने कहा- सिख होते हुए कई लोग मुसलमानों की मस्जिदों में जा रहे हैं। ऐसे लोग सिख नहीं हैं और न ही सिर पर पगड़ी बांधने के हकदार। निहंग के रोकने के बावजूद सिख छिपकर मस्जिद पर चला गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद धार्मिक सजा का सामना कर रहे निहंग जसदीप सिंह का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में जसदीप सिंह कुर्सी पर बैठकर बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…


