PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर एक्शन:मेटा इंडिया हेड समेत कई लोगों पर FIR; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान वीडियो वायरल हुआ था

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला पीएम मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है, जिसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान शेयर किया गया था। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। श्रीनिवास को दोनों मामलों में सह-आरोपी बनाया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट्स से वीडियो शेयर करने वालों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस AI मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वाले, सबसे पहले अपलोड करने और वायरल करने वालों की जांच कर रही है। साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी कंटेंट रोकने वाले मेटा के सिस्टम और सुरक्षा उपायों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह देखा जा रहा है कि क्या प्लेटफॉर्म का कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम ऐसे वीडियो समय रहते रोकने में सक्षम था या नहीं। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और वीडियो के सोर्स की पड़ताल कर रही हैं। मेटा को भेजा गया नोटिस पहले भी विवाद में आया था मेटा यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब हाल ही में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पीएम मोदी की एक पोस्ट कुछ समय के लिए हट गई थी। बाद में मेटा ने इसे AI मॉडरेशन सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए पोस्ट बहाल कर दी थी। केंद्र सरकार ने इस स्पष्टीकरण पर असंतोष जताया था और कंपनी से डिटेल में जवाब मांगा था। सरकार का कहना है कि केवल तकनीकी गलती बताना पर्याप्त नहीं है। AI मॉर्फ्ड (डीपफेक) वीडियो के बारे में जानें AI और डीपफेक तकनीक की मदद से किसी व्यक्ति के चेहरे, आवाज और हाव-भाव की हूबहू नकल कर फर्जी वीडियो तैयार किया जाता है। ये वीडियो देखने में असली लगते हैं। इनका इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने, फर्जी प्रचार या किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे मामलों में IT एक्ट और BNS के तहत कार्रवाई की जा सकती है। जीरो FIR किसी भी थाने में दर्ज कराई जा सकती है जीरो FIR को किसी भी पुलिस थाने में दर्ज कराया जा सकता है, चाहे घटना वहां की सीमा में न हुई हो। बाद में इसे जांच के लिए संबंधित थाने में भेज दिया जाता है। इससे पीड़ित को तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिलती है। ———————————————- ये खबर भी पढ़ें… ITR फाइल करने की आखिरी तारीख आज: 5 करोड़ लोगों ने रिटर्न भरा; चूकने पर ₹5000 जुर्माना; CA ने बताए 4 आसान स्टेप्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख आज 31 जुलाई 2026 है। गुरुवार तक 5 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स अपना ITR फाइल कर चुके हैं। अगर आप आज आईटीआर फाइल करने में चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर ‘बिलेटेड रिटर्न’ फाइल कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *