मिनी कूपर कनवर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन लॉन्च, कीमत ₹62.90 लाख:फोल्डिंग सॉफ्ट टॉप के साथ 9.4-इंच सर्कुलर ओलेड स्क्रीन, 16.82kmpl का माइलेज

प्रीमियम कार बनाने वाली कंपनी मिनी ने भारत में अपनी लग्जरी कनवर्टिबल हैचबैक का नया स्पेशल मॉडल ‘मिनी कूपर कनवर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन’ लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹62.90 लाख रखी गई है। कार में सबसे खास इसका इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग सॉफ्ट टॉप है। यह छत सिर्फ 18 सेकंड में पूरी तरह खुल जाती है और 15 सेकंड में बंद हो जाती है। इसे 30kmph की स्पीड पर भी ऑपरेट किया जा सकता है। कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट के रूप में मिलेगी स्टैंडर्ड कूपर कनवर्टिबल (₹59 लाख) की तुलना में स्टारडस्ट एडिशन ₹3.9 लाख महंगा है। वहीं JCW पैक वैरिएंट (₹61.50 लाख) से यह ₹1.4 लाख ज्यादा कीमत पर आया है। यह कार भारत में कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) यानी पूरी तरह से विदेश में बनकर आयात की जाएगी। ग्राहक इसे मिनी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। कंपनी ने इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है। एक्सटीरियर:18-इंच अलॉय व्हील्स, 215 लीटर बूट स्पेस स्टारडस्ट एडिशन को नए स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे एक्सटीरियर पेंट शेड में पेश किया गया है। कार के साइड मिरर के कैप्स वाइब्रेंट सिल्वर कलर में हैं। साइड प्रोफाइल में 18-इंच के स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो वाइब्रेंट सिल्वर लुक में हैं। जब कार की छत खुली होने पर इसमें 160 लीटर का लगेज स्पेस मिलता है। वहीं सॉफ्ट-टॉप बंद होने पर बूट स्पेस बढ़कर 215 लीटर हो जाता है। इंटीरियर और फीचर्स: 9.4-इंच का गोल ओलेड टचस्क्रीन केबिन के अंदर का लेआउट प्रीमियम और हाई-टेक नजर आता है। इसमें डैशबोर्ड के सेंटर में 9.4-इंच का गोल ओलेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो मिनी OS 9 पर चलता है। कार में हेड-अप डिस्प्ले, हरमन कार्डन का सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस एपल कारप्ले व एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस: 240kmph की टॉप स्पीड और 16.82kmpl का माइलेज इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204hp की पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 240kmph है। कंपनी इसके लिए 16.82kmpl के माइलेज का दावा करती है, जो कि स्टैंडर्ड मॉडल (16.39kmpl) से थोड़ा ज्यादा है। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-1 ADAS के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कार में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए लेवल-1 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) का सपोर्ट है। इसके अलावा, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, चारों सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स, रियर-व्यू कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *