आबूरोड की थावरी देवी के नाम राजस्थान रॉयल्स की टी-शर्ट:महिला दिवस पर दिया सम्मान, आदिवासी क्षेत्र में सोलर से पहुंचाई बिजली

आईपीएल की क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स ने आबूरोड़ की थावरी देवी के नाम पर टी-शर्ट लॉन्च की है। आबूरोड के निचलागढ़ के वेराफली गांव की थावरी देवी गरासिया इस खास मौके पर जयपुर से मुंबई पहुंचीं। जहां शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने उनके साथ जर्सी का अनावरण किया। बता दें कि थावरी देवी पहली बार अप्रैल 2024 में चर्चा में आईं थी। जहां राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले उन्होंने कप्तान संजू सैमसन को सोलर लैंप भेंट किया गया। इसके साथ ही टीम के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन थावरी देवी को अपनी साइन की हुई बॉल भेंट की थी। बता दें कि थावरी देवी बिंदी इंटरनेशनल संस्थान से जुड़ी हैं। वे दूरदराज की बिजली वंचित ढाणियों में रोशनी पहुंचाने का काम करती हैं। स्थानीय लोग उन्हें सोलर इंजीनियर के नाम से जानते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वे सिरोही जिले की मतदाता जागरूकता दल की एम्बेसडर रहीं थी। राज्य सरकार ने उन्हें कई कार्यक्रमों में सम्मानित किया है। 2023 में लिया था प्रशिक्षण
2023 में थावरी देवी गांव की केसरी बाई के साथ किशनगढ़ के सिविल सोसायटी बेयरफुट कॉलेज इंटरनेशनल हरमाड़ा में टॉर्च, लालटेन, होम लाइटिंग सिस्टम जैसे सौर उपकरण बनाने का पांच माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया था। रॉयल राजस्थान फाउंडेशन की ओर से करवाए गए, इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को थावरी देवी व केसरी बाई ने अपने गांव लौटकर गांव की अन्य महिलाओं को कार्यशाला के माध्यम से बांटकर उपकरण बनाने व उनकी मरम्मत का कार्य शुरू किया। अक्टूबर 2024 में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
थावरी देवी सोलर सिस्टम को लगाने के पश्चात यदि कोई तकनीकी समस्या आती है तो उसकी रिपेयरिंग का कार्य भी स्वयं थावरी देवी भी करती है। आज थावरी देवी महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दूसरी महिलाओं के लिए अनूठी मिसाल पेश कर रही है। थावरी देवी द्वारा किए जा रहे हैं इस कार्य को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अक्टूबर 2024 में आदि सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *