महिलाओं ने दिखाया जज्बा:जयपुर में 200 महिलाओं ने 24 घंटे में पूरी की 100 किमी वॉकेथॉन, ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

जयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनूठी पहल की गई। अपेक्स हॉस्पिटल के कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर ने शनिवार को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए 100 किलोमीटर की वॉकेथॉन का आयोजन किया। इस आयोजन में 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं 24 घंटे तक लगातार चलीं। एनडब्लूआर की चीफ हेल्थ निदेशक डॉ. लक्ष्मी मीणा और एडिशनल कमिशनर ट्रैफिक पुलिस रानू शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वॉकेथॉन को रवाना किया। अपेक्स सर्किल से शुरू हुई यह वॉकेथॉन शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। सुरक्षा के लिए एक मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी साथ रही। वॉकेथॉन से पहले डॉ. प्रिया माथुर, डॉ. मल्लिका स्वरूप और डॉ. अदिति मित्तल ने कैंसर से जुड़ी जानकारी साझा की। हॉस्पिटल के एमडी डॉ. एसबी झावर ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना है। इससे लोग स्वस्थ जीवन जी सकेंगे और इस बीमारी से बचाव कर सकेंगे। रैली के संयोजक ऋतुराज सिंह ने बताया कि शहर के सभी इलाकों से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *