पाली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:आपसी राजीनामे से निपटाए सालों पुराने मामले

राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में शनिवार को पाली जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसको लेकर जिला मुख्यालय पाली सहित तहसील मुख्यालय पर 17 बेचों का गठन किया गया। जिला न्यायालय परिसर, पाली एवं तालुका विधिक सेवा समिति बाली, सोजत, जैतारण, सुमेरपुर, मारवाड जंक्शन, देसूरी, बर, सादडी, रायपुर न्यायालय परिसर में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों, राजस्व प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन विवादों से संबंधित प्रकरणों को सुना गया। इस दौरान सालों पुराने कई मामलों में आपसी समझाइश से निपटाया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन मे पक्षकारान, अधिवक्तागण भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ बडौदा, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, इंडियन बैंक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं का भी योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *