झारखंड CM की भाभी पर जानलेवा हमले की कोशिश:सीता सोरेन पर गोली चलाने के आरोप में पीए गिरफ्तार, पुलिस बोली–चुनावी फंडिंग का झगड़ा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर धनबाद में जान लेवा हमले का प्रयास हुआ। उन पर पीए देवाशीष मनोरंजन घोष ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन सीता के सुरक्षा गार्ड ने पहले ही आरोपी को दबोच लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार चुनाव फंडिंग को लेकर दोनों के बीच नोक झोंक हुई थी। पुलिस ने आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र की है। भाजपा नेता सीता सोरेन गुरुवार रात कतरात में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। सीता सोरेन सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित होटल में रुकी थीं। यहां से वे कतरात शादी समारोह में गईं। उनका पीए देवाशीष घोष भी इस दौरान उनके साथ ही था। जब वापस से सभी लोग वापस होटल पहुंचे तो सीता सोरेन पर देवाशीष घोष ने पिस्टल से उनपर गोली चलाने की कोशिश की। पुलिस ने होटल से दो पिस्टल बरामद की
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने होटल से दो पिस्टल बरामद की है। सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने कहा की पूर्व विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी देवाशीष घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। चुनाव फंडिंग को लेकर नोक झोंक चल रही थी: डीएसपी डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि पूर्व में चुनाव फंडिंग को लेकर दोनों के बीच नोक झोंक चल रही थी। इसी मामले को लेकर देवाशीष तनाव में था। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… सीता सोरेन की JMM में वापसी की चर्चा:2 फरवरी को दुमका में वापसी की संभावना, लोकसभा चुनाव से पहले थामा था BJP का दामन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जेएमएम छोड़ कर भाजपा ज्वाइन करने वाली सीता सोरेन की जेएमएम वापसी के चर्चे जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि दो फरवरी को दुमका में जेएमएम के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान उनकी वापसी हो सकती है। हालांकि इस बात न तो जेएमएम पुख्ता कर रही है और न ही खुद सीता सोरेन। हालांकि सीता सोरेन ने यह जरूर कहा है कि वह भी मेरा अपना घर है। हम इससे इनकार थोड़े कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *